बर्थडे स्पेशल: मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर उद्योगपति

Aazad Staff

Nation

रिलायंस इंडिस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी 61 साल के हुए।

मुकेश अंबानी, देश के ही नहीं बल्की दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक है। विदेशी मैगजीन फोर्ब्स की सूची में भारत के सबसे अमीर आदमी के रूप में मुकेश अंबानी 19वें नंबर पर हैं। उनकी कुल दौलत 2.6 लाख करोड़ (40.1 अरब डॉलर) है। पिछले साल के मुकाबले उनकी दौलत 16.9 अरब डॉलर की बढ़त देखी गई। 2017 में मुकेश अंबानी का फोर्ब्स में की सूची में 33वां स्थान था।इनके बारे में ये कहा जाता है कि मुकेश चाहे तो अपनी संपत्ति से पूरे भारत का 20 दिन तक खर्चा चला सकते हैं।

मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल सान 1957 को यमन में हुआ था। इनके पिता धीरूभाई अंबानी है। मुकेश अंबानी ने अपनी शुरुआती शिक्षा अबाय मोरिस्चा स्कूल से की। इन्होने केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री UDCT से प्राप्त की। एमबीए की पढ़ाई के लिए वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए, हालांकि यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। पिता धीरूभाई अंबानी के बुलाने पर वह कारोबार में मदद के लिए पढ़ाई छोड़कर भारत लौट आएं, और कभी विश्वविद्यालय नहीं लौटे।

मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी से विवाह किया है। इनके तीन बच्चे आकाश, ईशा और अनंत हैं। बेटे आकाश अंबानी ने हाल में ही श्लोका मेहता से सगाई की है।  मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर स्पोर्ट ओनर भी हैं। उनके पास इंडियन प्रीमयर लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी है।

आज की डेट में हर हर बीजनसमैन मुकेश अंबानी बनना चाहता है और ज्यादा तर लोग उन्हे अपना आदर्श भी मानते है लेकिन क्या आप जानते है कि मुकेश अंबानी अपना आदर्श किसे मानते है? मुकेश अंबानी अपने पिता धीरूभाई अंबानी को अपना आदर्श मानते हैं और आज भी उनके बताये हुए मार्ग पर चलते है। मुकेश अंबानी के भाषण में अक्सर कोट्स सुनने को मिलते है। बता दें कि ये कोट्स उनके पिता के होते हैं। मुकेश अंबानी  ने कई बार यह बातें सार्वजानिक तौर पर भी बताई है कि वह अपने पिता से सीखी बातों पर चलते हैं। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.