बिहार बोर्ड 2018: 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 20 से 25 मई को किया जाएगा जारी

Aazad Staff

Nation

12वीं का रिजल्ट घोषित होने के एक हफ्ते बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर के नतीजे 20 मई से 25 मई के बीच जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी बीएसईबी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) राजीव दुबे ने पुष्टि की है। बता दें कि बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा उसके बाद मैट्रिक के नतीजे जारी किए जाएंगे।

इससे पहले कहा जा रहा था कि ब‍िहार बोर्ड का 12वीं का र‍िजल्‍ट 14 मई को जारी क‍िया जा सकता है। रिजल्ट्स में किसी तरह की त्रुटि ना रहे इसके लिए दोबारा स्कैनिंग का काम शुरू हुआ है। सबसे पहले ओएमआर और अवॉर्ड शीट को अलग किया गया। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा results.gov.in पर जाकर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 29 फरवरी, 2018 के बीच किया गया था। इस परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे राज्य में कुल 1,426 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा केन्दों पर  लगभग 17.70 लाख छात्र परीक्षा दिए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.