बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड किए जारी

Aazad Staff

Nation

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट (https://bsebregistration.com/exam) पर जारी कर दिया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट - https://bsebregistraion.com/exam/ पर अपलोड किए जा चुके हैं। इन एडमिट कार्ड्स को शिक्षण संस्थानों के प्रधान यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद संस्थान के प्रधान अपने हस्‍ताक्षर एवं मुहर के साथ अपने संस्थान के परीक्षार्थियों को समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए जरूरी है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड हस्ताक्षर और मुहर के साथ प्राप्त करें। परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के पास एडमिट कार्ड  होना अनिवार्य है अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। ये हेल्पलाइन नंबर 0612-2232249  तथा 0612-2227587 हैं। यहां बता दें कि सेंट-अप परीक्षा में असफल या अनुपस्थित परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश -

परीक्षा केंद्र में जूता मोजा पहनकर आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी घड़ी, कैलकुलेटर व अन्य एलेट्रोनिक चिजे परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकते। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में केवल पेन और प्रवेश पत्र ले जाने की इजाज़त दी गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.