आज से डाउनलोड कर सकेंगे मैट्रिक और इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड
Aazad Staff
Nation
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक औऱ इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। एडमिट कार्ड 7 से 10 जनवरी तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा। स्कूल-कॉलेजों के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षार्थी हस्ताक्षर और मुहर लगने के बाद अपने स्कूल से एडमिट कार्ड ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक औऱ इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.online पर जारी कर दिए हैं। स्कूल के हेडमास्टर या प्रिंसिपल यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboard.online पर जाकर 7 जनवरी 2019 से 12 जनवरी 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल प्रधान को बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर और मुहर लगाने के बाद छात्रों को देने होंगे। बता दें कि बिहार बोर्ड की 10वीं की बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 फरवरी 2019 से शुरू होंगी और 28 फरवरी 2019 तक चलेंगी। वहीं बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरु होंगी और 25 जनवरी 2019 तक तक चलेंगी।
यहां बता दें कि बिहार बोर्ड ने साल 2020 में होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख को आगे बढ़ा दी है। अब 9वीं क्लास के छात्र लेट फीस के साथ 10 जनवरी 2019 तक रजिस्ट्रेशन और फीस 12 जनवरी 2019 तक जमा कर सकते हैं।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.