भीम आर्मी : दलितों की रिहाई के लिए भीम आर्मी का आज दिल्ली में प्रदर्शन

Aazad Staff

Nation

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समुदाय की रैली भी आज ही निकाली जाएगी।

एसएसी-एसटी क़ानून को कथित तौर पर कमज़ोर करने के ख़िलाफ़ दलित समाज ने दो अप्रैल को भारत बंद बुलाया था। इस बंद के दौरान काफ़ी हिंसा हुई थी। हिंसा में कई लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग घायल भी हुए थे। बहरहाल भीम आर्मी एक बार फिर से आज सड़क पर उतर गई है और दलित के लिए प्रदर्शन करेगी।

भीम आर्मी इस कारण कर रहीं है आज प्रदर्शन-

भीम आर्मी दिल्‍ली के संसद मार्ग पर प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में देश भर से दलितों के आने की सम्भावना जताई जा रही है। भीम आर्मी  संगठन की मांग है कि भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए दलितों को छोड़ा जाए। इसके साथ ही उनपर लगा मुकदमा भी हटाया जाए। भीम आर्मी संगठन की मांग है कि भीम आर्मी संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर को जेल से रिहा किया जाए। बता दें, चंद्रशेखर को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है।

बता दें कि आज परशुराम जयंती भी है और इस मौके पर आज देशभर में कई जगह रैली भी निकाली जाएगी। ये आशंका जताई जा रही है कि रैली और प्रदर्शन एक ही दिन होने से कहीं एक बार फिर से राज्य में हिस्सा ना भड़क जाए गौरतलब है कि       मार्च में राम नवमी की रैली निकाली गई थी इस रैली ने कई जगह हिंसा का रुप भी ले लिया था। इसके साथ ही ठिक एक हफ्ते बाद ही दलित समुदाय ने SC/ST एक्ट में किए गए फेर बदल के खिलाफ भारत बंद किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.