बरगाड़ी कांड: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और अभिनेता अक्षय कुमार को एसआईटी ने किया तलब

Aazad Staff

Nation

पंजाब सरकार के मुताबिक एसआईटी के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को 16, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को 19 और अक्षय को 21 नवंबर को अमृतसर सर्किट हाउस हाजिर होना होगा। इन लोगों पर सिखों के पवित्र धर्मग्रन्थ गुरु ग्रन्थ साहिब के अपमान और कोटकापुरा में पुलिस फायरिंग की घटना के संबंध में मामला दर्ज है।

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मुश्किले इन दिनों बढ़ सकती है। पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने सिखों के पवित्र धर्मग्रन्थ गुरु ग्रन्थ साहिब के अपमान के मामले में उन्हें और राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्मंत्री सुखबीर सिंह बादल को तलब किया है।

इन तीनों को अलग अलग समन भेजा गया है। बता दें कि इन तीनों पर धारा 160 के तहत बरगारी में गुरु ग्रंथ साहेब के अपमान करने के मामले में और बेहबल कालन और कोटकापुरा में पुलिस फायरिंग की घटना के संबंध में केस दर्ज हुआ था। यह मामला 2015 का है। इस धारा के तहत संबंधित व्यक्ति को जांच के लिए उपस्थित होना जरूरी होता है।

बता दें कि इस समन में कहा गया है- संबंध व्यक्ति की उपस्थिति अनिवार्य है। बता दें कि जिसके खिलाफ समन जारी हुआ है उसे मामले की जानकारी देनी होगी। इसके पहले एसआईटी ने भटिंडा के तत्कालीन आईजी और वर्तमान में एडीजीपी जितेंद्र जैन, लुधियाना के तत्कालीन कमिश्नर और वर्तमान में आईजी परमराज सिंह उम्रनांगल, फिरोजपुर के तत्कालीन डीआईजी और वर्तमान में आईजी अमर सिंह चहल, तत्कालीन डीसी फरीदकोट एमएस जग्गी, तत्कालीन एसएसपी फरीदकोट एसएस मान, तत्कालीन एसडीएम फरीदकोट और वीके स्याल और कोटकापुरा के तत्कालीन एसडीएम मंटर सिंह बरार से पूछताछ की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.