वाराणसी के मॉल में फायरिंग, दो की मौत

Aazad Staff

Nation

वाराणसी के जेएचवी मॉल में बुधवार शाम अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है वहीं कुछ लोग इस हमले में घायल बताए जा रहे है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

वाराणसी के जेएचवी मॉल में बुधवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि इस हमले में कुछ लोग घायल हुए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्योहार का सीजन होने से मॉल में काफी भीड़ थी।  गोलियों की आवाज सुनते ही लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे। वहीं कई लोग दहसत में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग दोपहर में शॉपिंग करने मॉल पहुंचे थे। उनकी एक गारमेंट शॉप पर डिस्काउंट को लेकर दुकानदार से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। बहरहाल पुलिस पूरी घटना की जांच के लिए सीसीटीवी के फुटेज चेक कर रही है।

पुलिस इस मामले की की छानबीन में जुटी हुई है। मॉल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि वे बहुत जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेगी।  वहीं इस घटना के बाद मॉल के सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान खड़े होने लगे है। पिस्टल लेकर युवक मॉल में कैसे गया इस मामले में मॉल के सिक्योरिटी अफसर और गार्ड्स से थाने में पूछताछ जारी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.