अयोध्या मामला: सलमान नदवी पर लगा 5 हजार करोड़ की रिश्वत मांगने का अारोप

Aazad Staff

Nation

अयोध्या मामले में श्रीश्री रविशंकर आगामी 12 मार्च को हिन्दू और मुस्लिम धर्माचार्यो से मुलाकात करेंगे।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाले गये मौलाना सलमान नदवी राम मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखने वाले मौलाना सलमान नदवी नए विवाद में घिर गए हैं। अाध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के नजदीकी रहे अमरनाथ मिश्र ने अयोध्या मामले को लेकर रिश्वत मांगने का गम्भीर आरोप लगाया है।

मिश्र के अनुसार नदवी ने राज्यसभा की सदस्यता, दो सौ एकड़ जमीन और करोड़ों रुपये की मांग की थी। इसके साथ ही नदवी ने मिश्र के आरोपों को बेबुनियाद और हास्यास्पद बताते हुए कहा कि उन पर साजिशन आरोप लगाये जा रहे हैं। नदवी कहते हैं कि उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं है और जहां तक मस्जिद बनाने की बात है तो उनके एक इशारे पर अरबों रुपये चंदा जमा हो जाएंगे।

अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद का बातचीत से हल निकालने के लिए आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आगामी 12 मार्च को हिन्दू और मुस्लिम धर्माचार्यो से मुलाकात करेंगे। श्रीश्री के नजदीकी और पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. एस पी सिंह ने इसी सिलसिले में एक दिन पहले अयोध्या का दौरा किया था। उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास और कुछ अन्य लोगों से मुलाकात की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.