विधानसभा चुनाव: दो-दो निर्वाचन क्षेत्रों से ये दिग्गज नेता लड़ेंगें चुनाव

Aazad Staff

Nation

27 फरवरी को होना है मेघालय विधानसभा चुनाव।

मेघालय के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल संगमा तथा पूर्व उग्रवादी नेता बर्नार्ड मराक 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में दो-दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगें। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में संगमा अम्पाती और सोंगसाक विधान सभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे है और इन चिनुव में मुकुल संगमा और बर्नार्ड मराक चुनाव लड़ेंगे।

संगमा राज्य में दो स्थानों से चुनाव लड़ने वाले दूसरे राजनेता होंगें। इससे पहले हिल स्टेट पीपुल्स पार्टी के नेता दिवंगत एच एस संगमा ने 1988 के चुनाव में पुराने पारोंग (अब माउथाद्रैशन) और नोंगस्तोई से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अगाथा के संगमा, पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार बी ए संगमा, कांग्रेसी विधायक नोवरफिल्ड मराक तथा निर्दलीय विधायक जॉन एल के संगमा के साथ बहुकोणीय संघर्ष करना पड़ सकता है। मराक अचिक नेशनल वोलंटियर काउंसिल (एएनवीसी-बी) के विभाजित गुट के प्रमुख रह चुके है।  

गौरतलब है कि मराक अचिक ने सितंबर 2014 में अपने पैतृक संगठन एएनवीसी के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किए थे। यह संगठन दिसंबर 2014 में भंग कर दिया गया था। श्री मराक ने इसबीच भाजपा में भी शामिल हुए थे तथा पश्चिमी गारो हिल्स जिला इकाई के अध्यक्ष भी बने लेकिन "बीफ पर प्रतिबंध" लगाने के मसले पर उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया। श्री संगमा और श्री मराक के नए अंदाज में चुनाव मैदान में रहने से इसबार का चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.