एशिया कप 2018 : भारत और अफगानिस्तान के बीच आज सुपर4 का मुकाबला

Aazad Staff

Nation

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज सुपर4 का मैच खेला जाना है। अफगानिस्तान फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है और भारत फाइनल में पहले ही प्रवेश कर चुका है। बता दें कि एशिया कप मुकाबले में भारत दस बार फाइन में जगह बना चुका है।

एशिया कप टूर्नामेंट में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला आज दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम पांच बजे से शुरू होगा। हालांकि इस मैच के रिजल्ट पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा क्यों कि भारतीय टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। जबकि अफगानिस्तान जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेगी।

इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम में थोड़ा उलट फेर देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आराम देकर रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल से ओपनिंग कराया जा सकता है। अगर ऐसा आज होता है तो इस मैच में केएल राहुल अपना पहला मैच खेलेंगे। इस मैच में शिखर धवन ने शानदार पारी खएलते हुए 4 मैचों में 2 शतकों के साथ 327 रनों की पारी खेली है। वहीं अगर रोहित की बात करें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में 284 रनों की पारी खेली है।  

आज के मैच में अंबाती रायुडू का खेलना भी तय माना जा रहा है। इसके साथ ही केदार जाधव और रविंद्र जडेजा का खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां भुवी को आराम देकर सिदार्थ कौल को जगह दी जा सकती है.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.