एशिया कप 2018: पाकिस्तान को मात दे कर बांग्लादेश पहुंचा फाइनल में

Aazad Staff

Nation

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रनों से मात दी। इसके साथ ही एशिया कप 2018 फाइनल में अब बांग्लादेश का सामना 28 सितंबर को दुबई में भारत से होगा।

एशिया कप के सुपर चार का मैच बड़ा ही रोमांचक भरा रहा। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में  बांग्लादेश का सामना  अब भारत से होगा।

बुधवार को दुबई में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मुशफिकुर ने इस मैच में 99 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने नौ चौके जड़े। बता दें कि मुशफिकुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल के किसी भी प्रारूप में 99 रन पर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज हैं। वहीं मिथुन ने 144 रन बनाए। मुशफिकुर  और मिथुन ने उस समय शतकीय साझेदारी की जब टीम 12 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

वहीं जवाब में पाकिस्तान की टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 202 रनों की ही पारी खेल सकी। पाकिस्तान को पहला झटका मेहदी हसन ने दिया, इस ऑफ स्पिनर ने फखर जमां को रूबेल हुसैन के हाथों कैच आउट करवाया। अगले ही ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान ने बाबर आजम को LBW आउट कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। रहमान ने पाक कप्तान सरफराज को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवा कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। रूबेल हुसैन ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए शोएब मलिक को आउट किया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.