अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के अगले सीएम,सचिन पायलट चुने गए उपमुख्यमंत्री

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस ने राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। वहीं सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी कांग्रेस के सीएम पद के लिए अंतिम मुहर लगा दी गई है। गुरुवार को घंटों तक हुई चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना फैसला सुनाते हुए अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्य मंत्री चुन लिया गया। जबकि सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस बात की औपचारिक घोषणा की गई। अशोक गहलोत मुख्य मंत्री पद की 17 दिसंबर को शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

इस मौके पर अशोक गहलौत ने कहा कि मैं अपने नेता राहुल गांधी जी और नवनिर्वाचित विधायकों का आभारी हूं कि उन्होंने यह फैसला किया और मुझे एक बार फिर से राजस्थान की सेवा करने का अवसर मिला।' उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव प्रचार के दौरान हमने कई मुद्दे उठाए।  मैं और सचिन पायलट जी मिलकर राहुल गांधी जी की भावना के अनुरूप काम करेंगे।

वहीं पायलट ने कहा कि किसे पता था कि एक दिन दो-दो करोड़पति बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं राहुल गांधी जी और विधायकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। इसके साथ ही उन्होंने अशोक गहलोत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का अच्छा चुनावी प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन करने की होगी। राहुल जी के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस की सरकार बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में 200 सीटों में से कांग्रेस 99 सीटों पर जीत हासिल की।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.