दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए इस हफ्ते कराई जा सकती है कृत्रिम वर्षा

Aazad Staff

Nation

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए इस सप्ताह कृत्रिम वर्षा कराने का प्रयास किया जा सकता हैं ताकि हवा से जहरीले प्रदूषकों को दूर किया जा सके। दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले तीन सप्ताह में बिगड़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। बीते तीन हफ्तों में दिल्ली की एयर क्वालिटी में लगातार गिरावट आ रही है। जानकारी के मुताबिक बारिश के लिए कृत्रिम तरीके से बादल तभी बनाए जाएंगे जब वायुमंडलीय परिस्थितियां स्थिर होंगी। कृत्रिम बारिश इसी हफ्ते कराए जाने की योजना है। कृत्रिम बादल बनाने के लिए सिल्वर आयोडाइड, ड्राई आइस और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। वायुमंडल में मौजूदा बादल इन कृत्रिम बादलों को और सघन कर देते हैं, जिससे बारिश की संभावना बढ़ जाती है।

 अगर मौसम से जुड़ी स्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो प्लान अगले हफ्ते तक टल भी सकता है। आर्द्रता और हवा की धीमी गति के चलते दिल्ली की एयर क्वालिटी मंगलवार को बेहद खराब कैटेगरी में (352) दर्ज किया गाया जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि 2016 में भी सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने की योजना बनाई थी लेकिन ऐसा कराया नहीं जा सका था। पिछले साल केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने हवा में धूल के कण कम करने के लिए हेलिकॉप्टर से पानी का छिड़काव करने का सुझाव दिया था।

हालांकि पिछले साल सरकार ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन को हेलिकॉप्टर से दिल्ली में पानी का छिड़काव करके धूल कम करने की संभावना तलाशने का प्रस्ताव दिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.