कांग्रेस ने की वादों की बौछार, किसानों को कर्ज माफी, बिजली बिल आधा होगा

Aazad Staff

Nation

आज कांग्रेस पार्टी 11 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसे जारी करने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे जिनमें पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आदि हैं।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजयसिंह ने पार्टी का वचन पत्र जारी किया।

वचन पत्र में कांग्रेस ने सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ करने के साथ ही युवाओं की शिक्षा और रोजगार देने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज मप्र के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि कांग्रेस घोषणापत्र नहीं वचन पत्र जनता के सामने ला रही है और कांग्रेस ने इसे जनता से पूछकर तैयार किया है।

वचन पत्र के मुख्य बिंदु:

किसानों का कर्जा माफ बिजली का बिल आधा सामाजिक सुरक्षा पेंशन 350 से बढ़ाकर 1000 रुपए नया सवेरा कार्यक्रम लागू करेंगे, महिलाओं के स्व  सहायता समूह को जोड़ेंगे

बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार की राशि दी जाएगी मध्यप्रदेश में विधानसभा परिषद का गठन किया जाएगा वकीलों और पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बेघर लोगों को ढाई लाख रुपया अनुदान और 450 वर्गफुट का प्लाट

प्रदेश रत्न और प्रदेश भूषण पुरस्कार दिया जाएगा मंडी टैक्स में एक फीसदी की कमी दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाएगा औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा

महिलाओं को पुलिस बल में भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.