आंध्र प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, केंद्र में मिल सकती है बढ़ी जिम्मेदारी

Aazad Staff

Nation

आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कंभमपाटी हरिबाबू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आंध्र प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष और विशाखापत्तनम से सांसद कंभमपति हरि बाबू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक उनके इस्तीफा देने का कारण ये भी बताया जा रहा है कि वे राज्य में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) से अलग होने के बाद पार्टी वहां कुछ बदलाव करना चाहती थी।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एमएलसी सोमू वीर राजू, विधायक और पूर्व मंत्री पी मानिकला राव, पूर्व कांग्रेस नेता कन्ना लक्ष्मीनारायण और यूपीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी राज्य इकाई प्रमुख के पद के उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। लक्ष्मीनारायण और पुरंदेश्वरी दोनों ने कांग्रेस छोड़, साल 2014 में बीजेपी का हाथ थाम लिया था।

बहरहाल इस बात से तो ये साफ हो गया है कि बीजेपी कांग्रेस को  कड़ी टक्कर देने वाली है। गौरतलब है कि टीडीपी के साथ मिलकर भाजपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और 3 लोकसभा सीटें जीती थीं। वहीं इसी साल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली थी। बता दें कि 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग किया गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.