बिहार में आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियों की बिक्री पर लगा बैन, बेचे जाने पर हो सकती है सात साल की जेल

Aazad Staff

Nation

पटना में 15 दिनों तक मछलियों के बेचे जाने पर रोक लगाई गई है। इस रोक में अगर मछली बेचते हुए कोई पकड़ा गया तो उसे 7 साल की जेल और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना देना होगा। फिलहाल यह रोक पटना नगर निगम क्षेत्र में रहेगी।

बिहार में आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियों की बिक्री पर फिलहाल 15 दिनों तक रोक लगा दी गई है। यह रोक पटना नगर निगम क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग ने लगाई है।  अगर कोई पटना नगर निगम क्षेत्र में मछली बेचते पकड़ा गया तो 7 साल की सज़ा और 10 लाख का जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही यहां मछली भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन पर भी रोक लगाई गई है।

आंध्रप्रदेश और बंगाल सहित बिहार की मछली के नमूनों की जांच की गई। जांच में पाया गया है कि 10 सैंपल की जांच में मछली में हैवी मेटल पाया गया, जबकि 7 सैंपल में फॉर्मलीन की पुष्टि की गई है। यहां से आने वाली मछलियां खाने योग्ज नहीं है।

गौरतलब है कि हालही में आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियों को पशुपालन विभाग ने कोलकाता की लैब में जांच कराया था। जांच में मछलियों में हानिकारक फॉर्मेलिन पाया गया था। इसके बाद पशुपालन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को रोक लगाने के लिए अनुशंसा की थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसपर रोक लगाई है। बता दें कि मछलियों को ताज़ा रखने के लिए कारोबारी फॉर्मेलिन का लेप लगा देते है। यह लेप आमतौर पर डेड बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए लगाया जाता है। इसके खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.