अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर नवजोत कौर सिद्धू पर केस हुआ दर्ज, तीन नवंबर को होगी सुनवाई

Aazad Staff

Nation

अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्‍ना हाशमी ने नवजोत कौर के खिलाफ के दर्ज कराया है। तमन्‍ना हाशमी ने इस हादसे में नवजोत कौर को जिम्‍मेदार ठहराया है।

अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर नवजोत कौर पर लगातार सवाल उठ रहे है । नवजोत कौर के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में उनके खिलाफ सोमवार को केस दायर किया गया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने रेलवे और पंजाब सरकार को इस मामले में नोटिस जारी किया। बता दें कि इस मामले में अब तीन नवंबर को सुनवाई  होगी।

नोटिस जारी करते हुए आयोग ने कहा कि रेल पटरियों पर लोगों के बैठने को समझदारी भरा काम नहीं कहा जा सकता लेकिन साथ ही इस भयावह घटना के पीछे जिले के अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखती है।

अमृतसर रेल हादसे को लेकर एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि नवजोर कौर ने हादसे के वक्त वहां मौजूद नहीं रहने को लेकर झूठ बोला था। वीडियो में हादसे के वक्त नवजोत कौर मंच पर दिख रही हैं। इस वीडियों को लेकर ही नवजोत पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े हो गए है।  

वहीं अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे  को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिद्धू ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये ऐलान किया है कि वे इस हादसे में उन बच्चों की जिम्मेदारी वह उठाएंगे जिनहोंने अपने मां-पाप को खो दिया है। इसके साथ ही  सिद्धू ने ये भी कहा कि जिन परिवारों ने अपने एकलौते कमाने वाले व्यक्ति को इस हादसे में खोया है वे उन परिवारों की आर्थिक मदद भी करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.