अमृतसर ट्रेन हादसा : नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को मिली क्लीन चिट

Aazad Staff

Nation

दशहरे के दिन रावण दहन के वक्त अमृतसर में हुए भयानक रेल हादसे में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि इस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

पंजाब के अमृतसर में दशहरे के दिन हुए अमृतसर ट्रेन हादसे की जांच में क्लीन चिट मिलने की खबरों पर डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है और वहां कोई हादसा हो जाता है तो उसके लिए वह कैसे जिम्मेदार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि उन पर बेवजह आरोप लागाए जा रहे है। अपनी गलतियां लोग उन पर थोप रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये सब विपक्षी पार्टियों की साजिश थी ताकि सिद्धू परिवार का नाम खराब किया जा सके। आपको बता दें कि दशहरे के दिन नवजोत कौर एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जहां पर रेलवे ट्रैक पर खड़े लोग ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में करीब 63 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 लोग घायल हुए थे। इस हादसे में नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को जिम्मेदार माना जा रहा था।

हालाकिं कोर्ट से नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को क्लीन चिट मिल गई है। बता दें कि अमृतसर रेल हादसे के दिन ही रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा एवं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने ड्राइवर सहित सभी संरक्षा कर्मियों को क्लिन चिट दे दी थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.