आम्रपाली की 16 संपत्तियां होगी नीलाम- सुप्रीम कोर्ट
Aazad Staff
Nation
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए आम्रपाली की 16 संपत्तियों की नीलामी करने का आदेश दिया है। इस नीलामी से जो राशि जुटाई जाएगी उससे आम्रपाली ग्रुप की अधूरी परियोजनाओं को पूरा किया जा सकेगा। इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया है कि अगर आम्रपाली की 16 संपत्तियों की नीलीमी के बावजूद आम्रपाली ग्रुप की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में पैसे ही कमी होती है तो बिल्डर और कंपनी के निदेशकों की व्यक्तिगत संपत्तियां को भी बेचा जा सकता है।
आम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए ग्रुप की 16 प्रॉपर्टी नीलाम करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा है कि ग्रुप की सभी 46 कंपनियों और उनके सभी निदेशकों की सम्पति का फोरेंसिक ऑडिट होगा। गुरुवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी से मिलने वाला धन, आम्रपाली बिल्डर के अधूरे पड़े रिहायशी प्रोजेक्टों के निर्माण में लगाया जाएगा। इसके साथ ही कोर्ट ने आम्रपाली के सीएमडी अनिल शर्मा को चार दिनों में अपनी सम्पत्तियों का ब्यौरा हलफनामे में देने का भी आदेश दिया है।
इस नीलामी के बाद भी अगर प्रोजेक्ट को पूरा करने में जो पर्याप्त रकम नहीं मिलती है तो बिल्डर और कंपनी के निदेशकों की व्यक्तिगत संपत्तियां भी नीलाम की जाएगी। बहरहाल इस मामले की अगली सुनवाई अब 12 सितंबर को तय की गई है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी सरकारी संस्था नेशनल बिल्डिंग कांस्ट्रेक्शन कारपोरेशन (एनबीसी) को दी है। एनबीसीसी ने आम्रपाली की अधूरी पड़ी सभी रिहायशी परियोजनाओं का सर्वे कर इनका निर्माण पूरा करने के लिए तकरीबन 8500 करोड़ रुपये की राशि बताई है।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.