अमित जानी ने नसीरुद्दीन शाह को भेजा पाकिस्तान का टिकट कहा- डर लग रहा है तो देश छोड़ कर चले जाओं

Aazad Staff

Nation

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वार दिए गए एक कथित बयान के बाद उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के संस्थापक अमित जानी ने उन्हे पाकिसतान का टिकट भेजा है। साथ ही अमित जानी ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर डर लग रहा है तो हनुमान चालीसा पढ़ना शुरु कर दें क्योंकि अब तो वैसे भी हनुमान जी को मुसलमान बताया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियों कथित रुप से सामने आया है जिसे लेकर राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियों में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ''कई इलाकों में हम देख रहे हैं कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत से ज़्यादा एक गाय की मौत को अहमियत दी जा रही है। ऐसे माहौल में मुझे अपनी औलादों के बारे में सोचकर फिक्र होती है। और अब भारत में रहने से डर लगने लगा है।

नसीरुद्दीन शाह इस वीडियो में कहते हैं, ''देश के माहौल में काफ़ी ज़हर फैल चुका है। इसे जिन्न की बोतल में डालना मुश्किल दिख रहा है। बता दें कि ये वीडियों कारवां-ए-मोहब्बत नाम के एक कार्यक्रम का है।

नसीरुद्दीन शाह के इस कथित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के प्रमुख अमित जानी ने नसीरुद्दीन शाह  के लिए 14 अगस्त, 2019 का मुंबई से कराची का टिकट बुक किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें हिंदुस्तान में डर लगता है तो वह बिना देरी किए पाकिस्तान जा सकते हैं. 14 अगस्त को पाकिस्तान का आजादी दिवस है और 15 अगस्त तक हमारे देश से एक गद्दार कम हो जाएगा। इसके साथ ही अमित जानी ने नसीरुद्दीन शाह  पर तज कसते हुए कहा कि लिखा कि अगर उन्हें डर लग रहा है तो वह हनुमान चालीसा भी पढ़ सकते हैं। क्योंकि अब तो वैसे भी हनुमान जी को मुसलमान बताया गया है।

वैसे आपको बता दें कि अमित जानी का विवादित बयानों से पूराना नाता है। अमित जानी ने साल पहले लखनऊ और दिल्ली में योगी फॉर पीएम के पोस्टर लगवाए थे। इन पोस्टरों में उन्होंने योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की मांग की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.