गोवा सरकार की परीक्षा के लिए 8,000 उम्मीदवारों ने दिया एग्जाम, सभी उम्मीदवारों हुए फेल
Aazad Staff
Nation
एकाउंटेंट के 80 पदों के लिए 8000 अभ्यार्थियों ने फार्म भरा था। ये परिक्षा 5 घंटे की थी जिसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और अकाउंट से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई कैंडीडेट्स को ओरल इंटरव्यू के लिया जाना था लेकिन कोई भी अभ्यार्थी इस एग्जाम को क्लियर नहीं कर सका।
कुछ समय पहले गोवा सरकार द्वारा एकाउंटेंट के 80 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। इन पदों के लिए 8000 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इन 8000 अभ्यार्थियों में से एक भी अभ्यार्थी इस एग्जाम को पास करने में सफल नहीं हुआ।
आपको बता दें कि गोवा सरकार द्वारा एकाउंटेंट की प्रारंभिक भर्ति परीक्षा 7 जनवरी 2018 को आयोजित की गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि एग्जाम में प्रतिभागी को 100 में से 50 अंक हासिल करने थे लेकिन कोई भी अभ्यार्थी इस अंग को पास नहीं कर सका।
और ये भी पढ़े : बीपीएससी: अब 27 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
आम आदमी पार्टी के गोवा के महासचिव प्रदीप पदगांवकर ने परिणामों की घोषणा में देरी की आलोचना की। प्रदीप पदगांवकर ने पीटीआई से कहा, “सभी 8,000 उम्मीदवारों की विफलता राज्य की खराब शिक्षा प्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “यह गोवा विश्वविद्यालय और वाणिज्य कॉलेजों के लिए शर्म की बात है जो इन स्टूडेंट्स को स्नातक की डिग्री प्रदान करता है।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.