अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Aazad Staff

Nation

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी अजय माकन के ट्वीट से भी साझा की गई है कि उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि माकन का इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं, इसे लेकर अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारों की माने तो अजय माकन केंद्र की राजनीति में नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बात की भी जानकारी दी जारी है कि खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। बता दें कि माकन यूपीए की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो  कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की खबरों के बाद माकन ने अपना इस्तीफा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  माकन 'आप' के साथ गठबंधन के खिलाफ थे। बता दें कि माकन ने अपने इस्तीफे में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। बहरहाल आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की खबरें तेज है।

अजय माकन ने सोशल मीडिया पर ट्टवीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि 2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष- पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.