एयर एशिया यात्रियों को दे रही है सस्ते में टिकट खरीदने का मौका, मात्र 399 में भरिए उड़ान

Aazad Staff

Nation

एयर एशिया मात्र 399 रुपये में घरेलू वन-वे टिकट की शुरुआत कर रही है। वहीं 1,999 रुपये में विदेश यात्रा करने का ऑफर भी दे रही है। इस ऑफर के तहत 18 नवंबर तक टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है।

एयर एशिया इंडिया एक खास ऑफर के तहत यात्रियों को सस्ते में टिकट उपलब्ध करवा रही है। कंपनी के मुताबिक उसका यह ऑफर 18 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान बुक की गई टिकटों पर 6 मई 2019 से लेकर 4 फरवरी 2020 तक यात्रा की जा सकती है।

एयर एशिया ने एक नोटिस जारी कर इस बात की पुष्ठी की है, ’यात्री 6 मई, 2019 से चार फरवरी, 2020 तक यात्रा करने के लिए इस सप्ताह से लेकर 18 नवंबर तक टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। ये टिकटें वन-वे होंगी। घरेलू मार्ग के लिए टिकट की कीमत 399 रुपये से जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर टिकटों की कीमत 1,999 रुपये से शुरू हो रही है।

ऑफर में बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, नई दिल्ली, पुणे, रांची, श्रीनगर और विशाखापट्टनम के लिए टिकटें बुक कराई जा सकती हैं।

इस ऑफर का इस तरह उटा सकते है लाभ : इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को एडवांस बुकिंग करानी होगी। इसके साथ ही कंपनी ने इस बात की भी पुष्ठी की है कि ये ऑफर केवल 'बिग मेंबर' ही ले सकते है। बता दें कि  यह ऑफर एयरएशिया इंडिया, एयरएशिया बरहाद, थाई एयरएशिया, एयरएशिया एक्स की फ्लाइट पर ही लागू है। यह ऑफर कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.