दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए आपात योजना की शुरुआत

Aazad Staff

Nation

राजधानी दिल्ली में हवा के प्रदूषण से निपटने के लिए आज से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आपात कार्ययोजना यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान को लागू कर रही है। इस योजना के तहत शहर में वायु गुणवत्ता के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बढते प्रदूषण के कारण एक बार फिर से निम्न स्तर पर पहुंचने लगी है और आने वाले दिनों में इसका स्थर और अधिक गिर सकता है।  जिसे देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आज से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता को लेकर आपात कार्ययोजना लागू करेगी। इस कार्ययोजना के तहत विभिन्न प्रकार के क़दम  उठाए जाएंगे। जैसे वायु की गुणवत्ता 'मीडियम स्तर से खराब' होती है तो कचरा फेंकने वाली जगहों पर कचरा जलाना रोक दिया जाएगा और ईंट भट्ठी और उद्योगों के प्रदूषण पर लगाम लगाया जाएगा।

इसके साथ हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' होने पर डीजल से चलने वाली जेनरेटर मशीनों का इस्तेमाल भी रोका जा सकता है। इसके साथ ही ऐसी सड़कों की पहचान करके जहां ज्यादा धूल उड़ती है उन पर पानी का छिड़काव भी किया जाएगा। इसके बाद, अगर हवा की गुणवत्ता ‘बहुत बहुत खराब से आपात' श्रेणी में होती है तो कुछ और अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। 

दिल्ली में ट्रकों (आवाश्यक सामानों को ढोने वाले ट्रकों को छोड़कर) के प्रवेश पर भी रोका लग सकती है। बता दें कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। अधिकारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह बहुत खराब श्रेणी में जा सकती है। प्रदूषण रोकने के नियमों पर नजर रखने के लिए दिल्ली-एनसीआर में 41 टीमों को भी तैनात किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.