मुंबई : दरवाजा बंद करते समय फ्लाइट से गिरी एयर इंडिया की एयर होस्टेस, हालत नाजुक
Aazad Staff
Nation
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारियों में जुटे एयर इंडिया विमान की 53 वर्षीय एयर होस्टेस अचानक फ्लाइट से नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद उसे मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली विमान एआई-864 एयर इंडिया विमान से 53 वर्षीय एक एयर होस्टेस उस समय नीचे गिर गई जब वह फ्लाइट का दरवाजा खोल रही थी। घायल अवस्था में एयर होस्टेस को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।
बताया जा रहा है कि ये हादसा विमान के उड़ान भरने से चंद मिनट पहले हुआ, इस विमान ने सुबह 7 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। हादसे के समय महिला एयर होस्टेस एयरक्राफ्ट का गेट खोल रही थी। उस दौरान वह अचानाक नीचे गिर गई। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना की जानकारी एयर इंडिया कंपनी ने दी है। कंपनी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ।कंपनी ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा कि वह इस मामले की जांच कर रही है।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.