देश में 86वें वायुसेना दिवस के मौके पर शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन दिखा रहे जवान

Aazad Staff

Nation

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आज देश में 86वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। वायुसेना दिवस के इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

आज देश में 86वां वायुसेना दिवस (एयरफोर्स डे) मनाया जा रहा है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों की परेड दिखाई जा रही है। बता दें कि आज सुबह 8 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के जांबाज अपनी ताकत का प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। यहां कार्यक्रम की  शुरुआत आकाशगंगा टीम ने की है इनका  नारा है- छतरी माता की जय।

इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम के बीच पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे हैं। बता दें कि एयरफोर्स की तरफ से सचिन को ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई है। परेड में 44 अधिकारी और 258 जवान वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में थलसेना, वायुसेना और जलसेना के प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं।

वायुसेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने कहा कि वायुसेना किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। हमारी ताकत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अपाचे, राफेल, S-400 जैसे सिस्टम हमारी ताकतें बढ़ाएंगे।

8 अक्टूबर 1932 को इंडियन एयरफोर्स की स्थापना की गई थी। इस दिन को वायु सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 1 अप्रैल 1933 को इसके पहले दस्ते का गठन हुआ था जिसमें 6 आरएआफ-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था। बता दें कि आज के दिन कार्यक्रम में बेहतरीन काम करने वाले जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया जाता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.