अहमदाबाद: बच्ची से रेप के बाद यूपी-बिहार के लोगों को बनाया जा रहा निशाना, अब तक 342 गिरफ्तार

Aazad Staff

Nation

गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची के साथ बलात्कार के घटना के बाद पुलिस ने अब तक राज्य के विभिन्न इलाकों से 342 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने आज गुजरा बंद का आह्वान किया है। राज्य में सीआरपीएफ की कंपनियों को तैनात किया गया है।

गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला करने का मामला बढ़ता जा रहा है। गुजरात के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक 342 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर-गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाये गये।

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने पत्रकारों को बताया,‘‘मुख्य रूप से छह जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए है। मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है। इन जिलों में, 42 मामलें दर्ज किये गये है और अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आने के बाद और लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा।’’

जानकारी के मुताबिक सीनियर पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि यूपी-बिहार के लोगों को निशाना बनानाया जा रहा है।  इस घटना के बाद पिछले एक हफ्ते में गांधीनगर, मेहसाना, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद जिलों में हुए हैं और इन घटनाओं के संबंध में 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अहमदाबाद से 116 किलोमीटर की दूरी पर स्थित साबरकांठा में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.