शराब के बाद अब खैनी पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी में नीतीश सरकार

Aazad Staff

Nation

एफएसएसएआई खैनी को फूड प्रोडक्ट में शामिल कर लेती है तो शराब के बाद खैनी पर भी बिहार में प्रतिबंद लग सकता है।

बिहार में नीतीश सरकार द्वारा शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब खैनी पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। इस बात की पुष्टि बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने की है। खबरों की माने तो एफएसएसएआई अगर खैनी को फूड प्रोडक्ट में शामिल कर लेती है तो बिहार में खैनी पर भी प्रतिबंध लग सकता है।

जानकारी के मुताबिक संजय कुमार ने कहा कि बिहार में हर पांचवां व्यक्ति खैनी का सेवन करता है, जो कैंसर का प्रमुख कारण है। यहां खैनी की खपत ज़्यादा है और इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है। यहां 40 प्रतिशत कैंसर रोगी मुंह के कैंसर से पीड़ित होते हैं।’

इस मामले में बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को हाल ही में एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि खैनी को फूड प्रोडक्ट में शामिल किया जाए लेकिन इसके लिए  फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की रजामंदी जरूरी है। और अगर एफएसएसएआई से इसे अगर मंजूरी मिलती है तो खैनी को खरीदने और बेचने के साथ साथ इसके खाने पर भी रोक लगा सकती है।

बहरहाल नीतीश कुमार के इस विचार को देखते हुए विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध जताते हुए कहा है कि अगर खैनी पर प्रतिबंद लगता है तो इससे तंबाकू व्यापार में लगे हज़ारों लोगों को रोज़गार से वंचित होना पड़ जाएगा।  कर दिया जाएगा

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.