झारखंड निकाय चुनाव में बीजेपी का परचम लहराया

Aazad Staff

Nation

झारखंड निकाय चुनाव में बीजेपी सबसे आगे 26 साटों के साथ जीत की दर्ज।

झारखंड में 16 अप्रैल को नगर निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 58 सीटों पर मतदान किए गए जिसमें भाजपा ने 26 साटों के साथ जीत दर्ज की है। राज्य के पांच नगर निगमों के अलावा कुल 29 नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक 15 पद अध्यक्ष के और दस पद उपाध्यक्ष के जीत लिए।

वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं उपाध्यक्ष पद के चार सीटे ही हासिल कर सकी। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अध्यक्ष के कुल तीन पद और उपाध्यक्ष के लिए चार सीटे ही हासिल कर सकी। इन चुनावों में झारखंड विकास मोर्चा को एक अध्यक्ष एवं तीन उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल हुई।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी। झारखंड की सभी 5 नगर निगमों रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर और मेदिनीनगर में मेयर के साथ डिप्टी मेयर पदों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.