केरल में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना, कई जिलों में चेतावनी जारी

Aazad Staff

Nation

केरल में आई आपदा से लोग अभी सही से उभर भी नहीं सके थे कि एक बार फिर से राज्य में भारी बारिश का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

केरल में  भारी बारिश और बाढ़ के बाद आई तबाही के बाद एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा है। राज्य में एक बार फिर से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की तरफ से पथानामथिट्टा, इडुक्की और वायनाड जिले में 25 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा पलक्कड़, इडुक्की, त्रिशूर और वायनाड में 26 अगस्त के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इन जिलों में 64.4mm से लेकर 124.4mm तक भारी बारिश हो सकती है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने प्रशासन से अलर्ट रहने और सावधानी बरतने को कहा है।

बता दें कि केरल में पिछले महीने आई आपदा के कारण कई लोगों की जान चली गई थी, ढेरों लोग लापता हो गए थे। वहीं कई लोग बेघर हो गए थे। बाढ़ ने राज्य बड़ा नुकसान पहुंचाया है। राज्य सरकार ने बाढ़ के कारण 40,000 करोड़ रुपए का शुरुआती नुकसान का आकलन किया है। कुछ दिन पहले केरल के उद्योग मंत्री ई पी जयराजन ने बताया था कि बाढ़ से निपटने संबंधी राहत कार्यों पर केरल सरकार अब तक 1,236 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.