अब ऑनलाइन देख सकेंगे आधार की हिस्ट्री

Aazad Staff

Nation

आधार अपडेट हिस्ट्री आधार कार्ड के बनने के बाद से पता समेत तारिख की भी जानकारी देगा।   

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने एक नयी सुविधा शुरू की है जिसके तहत उपयोक्ता अपने आधार में किए गए बदलावों का ब्यौरा (इतिहास) भी आनलाइन हासिल कर सकेंगे। खबरों के मुताबिक यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडेय ने बताया कि इसे अभी बीटा वर्जन पर लांच किया गया है। लोग यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर अपने आधार की अपडेट हिस्ट्री देख सकते हैं।

यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा कि इस ब्यौरे को डाउनलोड कर विभिन्न अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होने कहा कि यह एक और नवोन्मेषी व उपयोगी सुविधा है जिसके जरिए लोग अपने आधार में बदलाव / उन्नयन का ब्यौरा (इतिहास) यूआईडीएआई की वेबसाइट ले सकेंगे। इसका परीक्षण (बीटा) संस्करण पेश किया गया है। इसके लिए आधार धारकों को यूआईडीएआई वेबसाइट पर आधार ‘अपडेट हिस्ट्री' का इस्तेमाल करना होगा।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार कार्डधारक को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक सेक्शन खुलेगा। यहां आधार नंबर या वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कैप्चा भरना होगा। इसके बाद कार्डधारक के पास एक ओटीपी आएगा जिसे वेबसाइट पर प्रदर्शित एक बॉक्स में भरना होगा। इसके बाद वह हिस्ट्री को देख सकेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.