महाराष्ट्र: पुणे में ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

Aazad Staff

Nation

पुणे में मंगलवार को ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आई है जिसका इलाज बारामती के अस्पताल में चल रहा है।

महाराष्ट्र के पुणे में कार्वर एविएशन (ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) का एक प्रशिक्षु विमान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना पुणे के इंदापुर में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में पायलट गंभीर रूप से घायल बताय जा रहा है। पायलट को इलाज के लिए बारामती के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट इंदापुर क्षेत्र के खेतों में गिरा है। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आपको बता दें कि कार्वर एविएशन एक प्राइवेट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है, जहां पर विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा इस इंस्टीट्यूट में विमान से जुड़ी सभी ट्रेनिंग दी जाती है।

गौरतलब है कि बीते २८ जनवरी को भी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया था। हालांकि, इस दुर्घटना में पायलट सुरक्षित बच गया था, लेकिन विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.