सबरीमाला मंदिर विवाद: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ बिहार में परिवाद दर्ज

Aazad Staff

Nation

सबरीमाला मंदिर मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने दिए गए विवादास्पद बयान में फंस गई है। महिलाओं के प्रवेश को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर गुरुवार को बिहार के सीतामढ़ी में परिवाद दर्ज कराया गया है।

सबरीमाला मंदिर विवाद मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दिया गया विवादास्पद बयान अब महंगा पड़ता नजर आ रहा है। दरसल मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवादित बयान दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ बिहार के सीतामढ़ी में परिवाद दर्ज किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने दर्ज करवाया है। अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरोज कुमारी की अदालत में स्मृति इरानी और महिलाओं के प्रवेश के विरोध में उक्त मंदिर के सामने प्रदर्शन कर रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 295 ए, 353, 124 ए, 120 बी आदि के तहत परिवाद पत्र दायर किया है। हालांकि इस मामले की अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी।

आपको बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में एक कार्यक्रम को दौरान बयान दिया था कि औरतों को पूजा करने का अधिकार है लेकिन धार्मिक स्थलों को अपवित्र करने का अधिकार नहीं है। स्मृति ने यह भी कहा था कि जब खून से सना पैड लेकर दोस्तों के घर नहीं जाना पसंद करते है तो भगवान के घर जाना पसंद करेंगी? इसके कुछ घंटे बाद ही स्मृति ने ट्वीट किया कि उन्होंने दो तथ्यात्मक बातें कहीं, लेकिन उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा बना दिया।

सबरीमला मंदिर की पुरानी परंपरा के अनुसार 10 से 50 वर्ष की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी हालांकि कि सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी वर्ग की मिलाओं को प्रवेश करने की इजाज़त दे दी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के सुनाए गए फैसले के बाद भी महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.