स्मार्ट सिटी : 9 और शहर लिस्ट में शामिल

Aazad Staff

Nation

स्मार्ट सिटी परियोजना में 90 शहरों को पहले ही शामिल किया जा चुका है।

केंद्र सरकार की समार्ट सिटी परियोजना में अब कुल 99 शहर शामिल हो गए हैं। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कल मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में 9 और शहरों को शामिल किया गया है। इन शहरों में उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु एवं पूर्वोत्तर के राज्य मुख्य रूप से शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में बरेली और बिहार में बिहारशरीफ सहित विभिन्न राज्यों के नौ शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। यूपी के बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर को जगह मिली है। तमिलनाडु में इरोड, दादर नगर हवेली में सिलवासा, लक्षद्वीप में कवारती, अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर और दमन दीव में दीव शहर को जगह मिली है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, रामपुर और राय बरेली उन शहरों में शामिल रहे जो स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शामिल होने में विफल रहे। 2016 में इस मिशन के लिए चुना गया था, लेकिन उसने परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कदम नहीं उठाया। इस चरण में दस शहरों को चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि सरकार का लक्ष्य इस परियोजना के पहले चरण में 100 शहरों को केन्द्र सरकार की तरफ से प्रत्येक शहर को 500 करोड़ रुपये दिया जा रहा है। शेष राशि संबद्ध शहर स्थानीय निकाय बॉंड के अलावा निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी से जुटा रहे है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.