राजस्थान के 87 जजों का रातों रात हुआ तबादला, सलमान को सजा सुनाने वाले जज का हुआ प्रमोशन

Aazad Staff

Nation

अगर आज भी नही मिली सलमान को बेल तो लम्बे समय तक रहना पड़ सकता है जेल में।

राजस्थान की न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए है। शुक्रवार देर रात राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य के 87 जजों का तबादला कर दिया है। इन जजों में सलमान खान के बेल की सुनवाई करने वाले और सजा सुनाने वाले जज भी शामिल हैं। एक साथ जजों के तबादले को लेकर शनिवार को सलमान खान की बेल पर होने वाली सुनवाई पर भी संस्पेश बरकरार है।

काले हिरण के शिकार के मामले में दोषी पाए गए सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाने वाले जज का प्रमोशन कर दिया गया है

वहीं जजों के तबादले को लेकर विश्नोई समाज के वकील के का कहना है कि राजस्थान में जजों का ट्रांसफर होना एक रुटीन तबादला है, क्योंकि ज्यादातर जजों के ट्रांसफर अप्रेल के महीने में ही होते हैं। जानकारी के मुताबिक जोधपुर के सेशंस कोर्ट के जज आरके जोशी का भी ट्रांसफर हो गया है।

बहरहाल अचानक से किए गए तबादले के कारण सलमान को आज भी बेल मिलने की सम्भावना कम लग रही है। अगर आज भी सलमान को बेल नही मिली तो जजों के हुए तबादले के कारण सलमान का केस नए सिरे से नए जज को जाएगा। ऐसे में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ भी सकती हैं क्योंकि नए जज फिर से पूरे मामले को समझेंगे और दोबारा से सुनवाई करेंगे। ऐसे में सलमान खान को जेल में लम्बे समय तक रहना पड़ सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.