7वां वेतन आयोग : नए साल के अवसर पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है दोहरी खुशी, सरकार कर सकती है बड़े ऐलान

Aazad Staff

Nation

देश के लगभग सवा करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ज्यादा सैलरी मिलने की उम्मीद जाताई जा रही है। नई सिफारिशों का ऐलान अगले साल जनवरी तक किया जा सकता है।

पिछले दो सालों से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके मद्दे नजर कई राज्यों में केंद्रीय कर्मचारियों ने धरना- प्रदर्शन किया जिसके बाद सरकार की तरफ से उन्हें आश्वाश्न मिला। बहरहाल सूत्रों से मिली जाननकारी के मुताबिक लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ-साथ अगले साल डबल तोहफा मिलने की उम्मीद जताई  जा रही है।

अगले साल होने वाले आम चुनाव को देखते हुए सरकार 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नाराज करने का खतरा मोल नहीं लेगी। इस लिए ये उम्मीद की जा रही है कि अगले साल के शुरुआती महीने में ही सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है।

मिल सकती है सिफारिशों से ज्यादा सैलरी -

कर्मचारियों को वेतन आयोग की तरफ से सिफारिश से अधिक सैलरी दी जा सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उनकी बेसिक सैलरी को 26,000 कर दिया जाए। ऐसे में उम्मीद है कि उन्हें सिफारिशों से ज्यादा सैलरी मिल सकती है। हालांकि सरकार वित्तीय बोझ का हवाला लेकर कर्मचारियों की मांग को पूरी तरह से नहीं मांन सकती है, लेकिन सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ एक और तोहफा दे सकती है।

बढ़ सकती है रिटायरमेंट उम्र की सीमा -

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में ताजा अपडेट यह है कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी के अलावा कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल की जा सकती है। इसके पिछे यह तर्क दिया जा रहा है कि सरकार के पास अभी इतनी मजबूत वित्तीय स्थिति नहीं है कि वह केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा कर सके। हालांकि इस मामले को लेकर वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि फिलहाल सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.