असम के तिनसुकिया में उल्फा उग्रवादियों ने की गोलीबारी, पांच की मौत

Aazad Staff

Nation

ऑल असम बंगाली यूथ स्टूडेंट फेडरेशन ने आतंकी हमले में मारे गए 5 लोगों की हत्या के विरोध में जिले में 12 घंटों का बंद बुलाया है। इस विरोध में महिलाए भी शामिल है।

असम के तिनसुकिया ज़िले में अज्ञात हमलावरों ने धोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगाली मूल के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद जिले में 12 घंटों का बंद बुलाया है। बंद के दौरान जिले में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध में महिलाएं भी सड़कों पर उतर आई हैं। जिले में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। महिलाओं ने ढोल-तिनसुकिया राजमार्ग को ब्लॉक कर दिया है।

असम के तिनसुकिया जिले स्थित खेरोनी गांव में गुरुवार की रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि दो घायल हो गए। असम की ये आग बंगाल तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक खेरबाड़ी गांव में शाम के समय कुछ लोग एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे। तभी वहां मोटर साइकल पर आए हथियारबंद लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक  इस हमले में मारे गए सभी लोग बंगाली समुदाय के थे।

वहीं इस हमले की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि क्या यह एनआरसी की वजह से हुआ है? ममता ने कहा है कि इन लोगों की मौत पर दुख और मृतकों के परिजनों से संवेदना जाहिर करने के लिए उनके पास शब्द ही नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि हमले के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.