देश के 35% मुख्यमंत्रियों पर हैं आपराधिक मामले टॉप पर महाराष्ट्र के मख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस

Aazad Staff

Nation

आपराधिक मामलों के लिहाज से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरे स्थान पर हैं। चल-अचल संपत्ति के मामले में 19 स्थान पर।

नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने देश के मुख्यमंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।  एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर अपराधिक मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी, छल करने जैसे अपराध के मामले शामिल हैं।

आपराधिक मामलों की गीनती में टॉफ पर महाराष्ट्र के मख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस का नाम सबसे आगे है। इनके खिलाफ 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे स्थान फर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का नाम है इनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। विजयन ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ 11 आपराधिक मामलों का जिक्र किया है। जबकि आपराधिक मामले दर्ज होने के मामले है। इस दौड़  में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल है जो तीसरे स्थान पर हैं। केजरीवाल के खिलाफ 10 आपराधिक मामले हैं।

बहरहाल आपको बता दें कि इस विश्लेषण में 31 मुख्यमंत्रियों में से 20 का रिकॉर्ड साफ-सुथरा बताया गया है जबकि 11 मुख्यमंत्रियों (35%) ने अपने खिलाफ आपराधिक केसों का खुलासा किया है। वहीं आठ मुख्यमंत्रियों (26%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमों का जिक्र किया है। केजरीवाल के खिलाफ जो मामले दर्ज हैं वो भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के सेक्शन 332, 188, 149, 186, 353, 3, 499, 500, 147, 148, 151, 152, 153, 145 और 341 व कुछ अन्य अधिनियमों के तहत हैं।

आपको बता दें कि इस रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्रियों के धनबल और कम धनबल मंत्रियों की सूची भी जारी की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू लगभग 177 करोड़ की घोषित चल-अचल संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू लगभग 129 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास दो करोड़ के लगभग चल-अचल संपत्ति है और वे 31 मुख्यमंत्रियों में 19वें स्थान पर हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.