13 दिसंबर: संसद पर आतंकी हमले की आज 17वीं बरसी

Aazad Staff

Nation

13 दिसंबर, 2001 को फर्जी आईडी कार्ड के जरिये आतंकियों ने संसद भवन में प्रवेश किया। इस दौरान भवन में तकरीबन 200 सांसद लोकसभा में मौजूद थे। पूरी तैयारी के साथ आए इन आतंकियों ने 45 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी।

भारतीय संसद पर आतंकी हमले की आज 17वीं बरसी है। 13 दिसंबर, 2001 को देश की राजधानी के सबसे महफूज माने जाने वाले संसद भवन पर आज ही के दिन आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था। एक सफेद एंबेसडर कार में आए पांच आतंकवादियों ने 45 मिनट में संसद भवन में गोलियों की बोछार शुरु कर दी थी। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस आतंकी हमले में 14 लोगों ने अपनी जान गँवाई थी जिनमे दिल्ली पुलिस के 5 जवान भी शामिल थे।

कब और कैसे हुआ था हमला -

यह हमला सुबह 11:30 मिनट पर शुरू किया गया था। एके-47 से लैस पांचों आतंकियों ने संसद के गेट नंबर 1 पर खड़ी एक सफेद रंग की कार में बैठकर अंधाधूंध फायरिंग की थी। आतंकियों ने करीब 30-45  मिनट तक लगातार संसद भवन में गोलियां बरसाईं और बारुद गोले फेंके। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मि‍यों पर हमला कर भागने की कोश‍िश की लेक‍िन जांबाज जवानों ने उनका प्‍लान फेल कर दिया। जवानों ने अपनी जान पर खेलकर सभी पांचों आतंकियों को मार गिराया।

हमले की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अफजल गुरु को दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर 2001 को गिरफ्तार किया। संसद पर हमले की साजिश रचने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त, 2005 को उसे फांसी की सजा सुनाई थी। उसने राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर की थी। हालांकि इस दया याचिका को 3 फरवरी, 2013 को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया और 9 फरवरी, 2013 को अफजल गुरु को दिल्ली की तिहा‌ड़ जेल में फांसी दी गई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.