बाजार में जल्द दिखेगा 100 रुपए का नया नोट

Aazad Staff

Nation

पूरी तरह भारतीय होगा 100 रुपए का नया नोट।

मोदी सराकर द्वारा किए गए नोटबंदी के बाद कुछ नोटों पर प्रतिबंद लगाया गया तो कुछ नए नोट को लागू किया गया। 10, 50, 200, 500 के नए नोट लागू किए जाने के बाद सरकार अब 100 रुपए के भी नए नोट जारी करने जा रही है। 100 रुपए का ये नया नोट रंग-रूप में बिल्कुल ही अलग है। इस नोट की खासियत यह है कि ये  पूरी तरह से भारतीय है। इस नोट में आपको मेक इन इंडिया की छवी भी दिखेगी।

यह पहला नोट होगा, जिसमें तकनीक से लेकर सामान तक, सब कुछ भारतीय है। इस नोट में लगने वाला कागज भारत में तैयार किया गया है। प्रिंटिंग में लगने वाली स्याही भारतीय है और सिक्योरिटी फीचर भी पूरी तरह भारत में ही तैयार किए गए हैं। नोट की एक और खासियत इसमें छपने वाला स्मारक भी है। नए नोट की सिक्योरिटी फीचर  की बात करें तो रंग से कंट्रास्ट में होगा। नोट का रंग हल्का जामुनी होगा। आरबीआइ सूत्रों के अनुसार यही सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर है।

मध्यप्रदेश के देवास स्थित बैंक नोट प्रेस में इनकी छपाई शुरू हो गई है। अभी तकरीबन 2000 करोड़ रुपये की राशि में नोट छापे जाएंगे। नए नोटों का पुराने नोटों पर असर नहीं पड़ेगा और दोनों तरह के नोट एक साथ प्रचलन में जारी रहेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.