'आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम’ को कैबिनेट में मिली मंजूरी

Aazad Staff

Nation

मोदी सरकार देंगी 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर

कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम यानी आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों के लिए 5 लाख रुपये के बीमा कवर दिया जाएगा. आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।

योजना की शुरुआत 15 अगस्त या गांधी जयंती 2 अक्तूबर पर की जाएगी। योजना के तहत केंद्र सरकार कुल खर्च का 60 फीसदी तो राज्य सरकारें 40 फीसदी रकम खर्च करेंगी। इसका लाभ देश के 50 करोड़ लोगों को मिलेगा।

आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और सीनियर सिटीजन इंश्योरेंस स्क्रीम का स्थान लेगी। गौरतलब है कि इस योजना को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट सत्र के दौरान पेस किया था और अब इस योजना को कैबिनेट से मंजूरीमिल गई है जिसे जल्द से जल्द अमल लाया जाएगा।

यह योजना कैशलैस होगी और मौजूदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) को नई योजना का रूप दिया जाएगा. एक अप्रैल, 2018 से सरकार के पास इसके लिए 2000 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे।

इस योजना के तहत देशभर में डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे जिसका फायदा गरीबों को होगा। इस योजना के तहत हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई रोक नहीं है. योजना के तहत आने वाले परिवार का फैसला आर्थिक आधार पर होगा। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र की कंपनियां भी इसमें हिस्सा ले सकती हैं. जेटली ने बजट भाषण में कहा था, ‘‘आयुष्मान भारत के तहत ये दो दूरगामी पहलें वर्ष 2022 तक एक नए भारत का निर्माण करेंगी.’’ संप्रग सरकार के समय से चल रही मौजूदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में गरीब परिवारों को 30 हजार रुपये का वार्षिक कवरेज प्रदान किया जाता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.