मशहूर एक्टर दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का निधन, पीएम ने जताया शोक

Aazad Staff

Entertainment

लोकप्रिय थिएटर अभिनेता और हास्य कलाकार दिनयार अब हमारे बीच नहीं रहें। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांसें लीं। दिनयर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इसी साल पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मशहूर एक्टर दिनयार कॉन्ट्रैक्टर अब इस दुनिया मे नहीं रहे। उनका आज बुधवार सुबह निधन हो गया है। ७९ साल के दिनयार बुढ़ापे के कारण काफी बीमार रहते थे। आज यानी कि बुधवार दोपहर साढे तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर आने के बाद बॉलीवुड जगत शोक में है।

उनके निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया उन्होंने एक एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, पद्मश्री श्री दिनयार कॉन्ट्रैक्टर बहुत खास थे क्योंकि उन्होंने दुनिया में बेशुमार खुशियां लुटाईं। उनकी वर्सेटाइल एक्टिंग से कई चेहरों पर स्माइल आई। चाहे वा थिएटर हो, टीवी या फिल्में उन्होंने हर माध्यम में कमाल का काम किया। उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और चाहने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

दिनयार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा २०१९ में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पद्मश्री पुरस्कार पाने के बाद दिनयर ने कहा था कि मुझे इस पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी लेकिन ठीक है, ५५ साल करियर के अंत में सरकार ने मुझे इस अवार्ड के लिए चुना, मुझे बहुत खुशी है। यह थोड़ा पहले आना चाहिए था।

दिनयार ने बादशाह, चोरी चोरी चुपके चुपके, बाजीगर', खिलाड़ी और दरार जैसी बॉलीबुड की कई फिल्मों में काम किया इसके अलावा उन्होंने कई सारे धारावाहिकों में भी काम किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.