स्वरा ने ईवीएम में गबड़ी को लेकर किया ट्वीट, विपक्ष से किए ये सवाल
Aazad Staff
Entertainment
लोकसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद जगह-जगह ईवीएम और वीवीपैट से भरे ट्रक की जानकारी सोशल मीडिया पर दी जा रही है। जिसे लेकर विपक्ष हमलावर होती दिख रही है तो वहीं बालीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रियाए आनी शुरु हो गई है।बता दें कि ईवीएम को लेकर गड़बड़ी और धांधलियों की खबरे बिहार और उत्तर प्रदेश के झांसी, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, डुमरियागंज से आ रही है।
लोकसभा चुनाव २०१९ के मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम (EVM) की गड़बड़ी का मामला गर्माया हुआ है। जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियां ईवीएम (EVM) में होने वाली गड़बड़ी और धांधलियों को लेकर आय दिन सवाल उठते रहे है वहीं अब बॉलीवुड इस मुद्दे पर प्रतिक्रया आने लगी है।
सोशल मीडिया में सामाजिक मुद्दों को लकेर अक्सर अपने विचार रखने वाली स्वरा भास्कर ने भी ईवीएम (EVM) की गड़बड़ी को लेकर अपनी प्रतिक्रया दी है। स्वरा ने ट्वीट कर लिखा - अगर ईवीएम से छेड़छाड़ और उसे बदलने की बात सही है... तो विपक्षी पार्टियां कोर्ट क्यों नहीं जाती हैं....या कुछ और???" अपने इस ट्वीट से स्वरा भास्कर ने विपक्षी पार्टियों से सवाल पूछा कि अगर ईवीएम की गड़बड़ी की बात सच है तो वह इस मुद्दे पर कोर्ट क्यों नहीं जाते हैं?
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान स्वरा ने बिहार के बेगूसराए से खड़े कन्हैया कुमार के लिए प्रचार किया था। इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए भी वोट मांगे थे। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रोलर्स को जवाब भी देती हैं। उनके ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी आते है।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.