ICU में एडमिट हुए सोनू निगम

Aazad Staff

Entertainment

सिंगर सोनू निगम इन दिनों स्किन एलर्जी की समस्या से जूझ रहे है। उन्हें मुम्बई के नानावटी अस्‍पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया।

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की दो फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पहली फोटो में उनकी एक आंख सूजी हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी फोटो में वो ऑक्सीजन मास्क लगाए हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, बाहर खाना खाने के बाद सोनू निगम को ऐसी एलर्जी हुई जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां दो दिन रहने के बाद सोनू को डिस्चार्ज कर दिया गया।

सूत्रों को माने तो बाहर खाना खाने के बाद सोनू निगम के शरीर पर चित्ते इतने मोटे थे कि एंटी-एलर्जेंस मेडिसिन से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ा। आराम नहीं मिलने पर उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। बता दें कि, सोनू निगम अब बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही म्यूजिकल कॉन्सर्ट के लिए ओडिशा जा सकते हैं।

हालांकि सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपीन दो फोटों को शेयर करते हुए अपने फैंस को फूड एलर्जी के बारे में जानकारी दी है। सोनू ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, 'आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। इससे हमें एक सीख मिलती है कि कभी भी कैसी भी एलर्जी को नजरअंदाज न करें। मेरे केस में मुझे सी फूड से एलर्जी हुई। अगर मैं समय रहते हॉस्पिटल नहीं जाता तो बात और बढ़ जाती।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.