शाहरुख को पहला ब्रेक देने वाले डायरेक्टर कर्नल राज कपूर का निधन

Aazad Staff

Entertainment

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को पहला एक्टिंग ब्रेक देने वाले मशहूर डायरेक्टर कर्नल राज कपूर का ८७ साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

शाहरुख खान को इंडस्?ट्री में पहला ब्रेक देनेवाले कर्नल राज कपूर का ८७ वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार रात दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टी उनकी बेटी रिताम्भरा ने की। उन्होंने बताया कि उनके पिता का निधन बुधवार रात १० बज कर १० मिनट पर हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्?पताल में भर्ती थे लेकिन उनकी मौत अचानक हुई। वे स्?वस्?थ थे। इस दुनिया को शांति से छोड़ कर चले गये।

वहीं इस बात को कर्नल राज कपूर के बेट ने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा,' हमारे प्?यारे पिता राज कुमार कपूर (कर्नल) ने अपने शरीर को एक नए रोमांच पर जाने के लिए छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार लोधी ऑडियटोरियम में किया गया।

कर्नल राज कपूर ने सुपस्टार शाहरुख खान को पहला एक्टिंग ब्रेक दिया था। शाहरुख ने टीवी सीरीयल 'फौजी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरीयल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने किया था। शाहरुख को इसी सीरीयल से पहचान मिली थी। हालांकि उन्होंने कभी ये नहीं माना कि शाहरुख को सुपरस्टार बनाने में उनका हाथ रहा है। कर्नल राज कपूर कहते थे कि शाहरुख को उनके पेरेंट्स ने बनाया था। उन्होंने तो बस एक बेहतरीन एक्टर को सही काम दिया था।

आपको बता दें कि आर्मी से रिटायर होने के बाद कर्नल राज कपूर ओशो के शिष्य बन गए थे। इसके बाद में वो फिल्मों में काम करने मुंबई आए थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल प्रोड्यूस किए साथ ही विज्ञापन भी बनाए। कुछ टाइम पहले उनकी 'वेन शिवा स्माइल्स' नाम की एक नॉवेल भी प्रकाशित हुई थी।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.