सलमान समेत इन बॉलीबुड सितारों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Aazad Staff

Entertainment

सलमान खान, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह और प्रभुदेवा पर करोड़ रुप लेने के बाद शो ना करने का आरोप।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह और प्रभुदेवा पर अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इन बॉलीवुड स्टार्स ने अमेरिका में कंसर्ट करने के लिए एक मीडिया ग्रुप से पैसे लिए थे, लेकिन ना तो कंसर्ट किया और न ही बाद में मीडिया ग्रुप के पैसे लौटाए गए।

खबरों के मुताबिक इंडियन-अमेरिकन प्रमोटर द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने साल 2013 में भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 सितंबर, 2013 को शिकागो के सीयर्स सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित करना था।

इसके लिए वाइब्रेंट मीडिया ने सलमान समेत सभी पांच कलाकारों से संपर्क किया था। जिसके बाद इन्होने शो करने की डील की थी। इस डील के बाद सलमान खान को 2 लाख अमेरिकी डॉलर, कैटरीना कैफ को 40 हजार अमेरिकी डॉलर और सोनाक्षी सिन्हा को 36 हजार अमेरिकी डॉलर एडवांस के तौर पर दिए गए थे।

गौरतलब है कि सलमा खान पर हाल ही में काला हिरण मामले में देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी जिसके बाद उन्हे शो कैंसील करना पड़ा। बहरहाल शो कैंसिल हो जाने के बाद प्रमोटर के अभी तक पैसे वापस नहीं किए गए है।  जिसके बाद प्रमोटर ने बॉलीवुड सितारों के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ इलिनोइस, ईस्टर्न डिविजन की अदालत में 10 जून को दाखिल कराया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.