फिल्म 'भारत' का गाना ‘जिंदा हूं मैं तुझमें' कल होगा रिलीज, एक फ्रेम में दिखेंगे सलमान के कई लुक

Aazad Staff

Entertainment

ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्‍म भारत का नया गाना ‘जिंदा हूं मैं तुझमें' शुक्रवार यानी की १७ मई को रिलीज होने जा रहा है। इस गाने में सलमान अलग अलग लुक में नजर आ रहे है।

सलमान खान और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म भारत ५ जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं इस फिल्म का चौथा गाना ‘जिंदा हूं मैं तुझमें' शुक्रवार को रिलीज होने जा रहा है। इस  गाने के रिलीज होने की जानकारी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी है।

इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने सलमान खान और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया डांस नंबर 'स्लो मोशन' और 'चाशनी' नामक एक रोमांटिक ट्रैक रिलीज किया था जिसमें कैटरीना कैफ और सलमान खान की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

फिल्म भारत में सलमान खान के ५ अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। जिसमें वह १८ साल के जवान लड़के से लेकर ७० साल के बूढ़े तक का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। अब सभी को बस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। सलमान खान और कटरीना कैफ तीसरी बार अली अब्बास जफर के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले वह 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में काम कर चुके हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.