अमरीकी रैपर ‘मैक मिलर’ का निधन

Aazad Staff

Entertainment

हॉलीवुड के पॉपुलर अमेरिकन रैपर मैक मिलर का 26 साल की उम्र में निधन हो गया । जानकारी के मुताबिक ड्रग्स के ओवरडोज के चलते उनकी जान गई है। मैक बहुत अधिक मात्रा में ड्रग्स का सेवन करते थे। मैक कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के पास अपने घर में मृत पाए गए हैं।

15 साल की उम्र से अपने रैप से लोगों का दिल जीतने वाले अमरीकी रैपर मैक मिलर का निधन हो गया है। मैक  कैलिफोर्नियां स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। अपने एलबम से लोगों का मनोरंजन करने वाले मैक मिलर की मौत की वजह ओवरडोज ड्रग्स बताई जा रही है। हालांकि मैक ने पहले भी इस बात की पुष्ठी की थी कि, उनको ओवरडोज ड्रग्स लेने की आदत थी।

बता दें साल की शुरुआत में मैक का अपनी गर्लफ्रैंड अरियाना ग्रांदे से ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। दोनों ने एक कंसर्ट में साथ कई गानों पर परफॉर्म भी किया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन नशे की लत के कारण अरियाना ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

मैक मिलर ने साल 2011 में आए एलबम के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। मिलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी। मिलर का संगीत की तरफ झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने पहला रैप 15 साल की उम्र में बनाया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.