भाजपा में शामिल हुए दलेर मेहंदी, पंजाब से लड़ सकते हैं चुनाव

Aazad Staff

Entertainment

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में दलेर मेहंदी ने भाजपा की अध्यक्षता ग्रहण की।

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी आज भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में दलेर मेहंदी ने भाजपा की अध्यक्षता ली। इस दौरान इस मौके पर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के उम्मीदवार हंस राज हंस भी उपस्थित थे। वहीं पंजाबी गायक हंसराज हंस को भाजपा ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी भाजपा में शामिल हुए है।भाजपा ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है। अब दलेर मेंहदी भी भाजपा में शामिल हो गए है। माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है।

वैसे पिछले कुछ दिनों में बॉलिवुड की कई हस्तियों ने राजनीति में एंट्री की है। सनी देओल से लेकर हंसराज हंस ने जहां भाजपा का रुख किया है वहीं अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा के कलाकार निरहुआ भी भाजपा में शामिल हो चुके है और वे यूपी के आजमगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टक्कर देंगे।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.