# मीटू : तनुश्री दत्ता के आरोपों पर अजय देवगन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Aazad Staff

Entertainment

तनुश्री दत्ता ने हाल ही में फिल्म 'दे दे प्यार दे' में आलोक नाथ को कास्ट करने से लेकर उनका बचाव करने के लिए अजय देवगन की आलोचना करते हुए तीखी बयानबाजी की थी जिसे लेकर अब अजय ने तनुश्री को मुहतोड़ जवाब दिया है।

फिल्म 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर से वापस उठ खड़ा हुआ #MeToo विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर को जितना पसंद किया जा रहा है उतना ही इस फिल्म को लेकर तनुश्री और कंगना की बहन रंगोली ने अजय देवन को लेकर तीखी बयानबाजी की। उन्होंने अजय पर दिखावटी और झूठा होने का आरोप लगाया है। दरअसल, तनुश्री को अजय का आलोकनाथ के साथ काम करना पसंद नहीं आया।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले पर अजय ने अपना बयान दिया है। अजय ने बताया- फिल्म दे दे प्यार दे की शूटिंग आलोकनाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने से पहले पूरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया, शूटिंग बीते साल सितंबर में ही पूरी हो गई थी। अजय देवगन ने आलोकनाथ के साथ जो सीन शूट किए थे वह अगस्त में ही पूरी हो गई थी। आलोकनाथ के साथ शूटिंग ४० दिन में अलग-अलग सेट पर पूरी हुई थी। अजय का कहना है कि आलोकनाथ के साथ शूटिंग पूरी होने के बाद उनपर आरोप सामने आए।

अजय देवगन ने कहा- आलोकनाथ के साथ शूट हुए सीन्स को दोबारा शूट करना मुश्किल था। क्योंकि उसके लिए सभी एक्टर्स से दोबारा डेट लेना और अलग-अलग जगह जाकर शूट करना मुश्किल था। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर को काफी नुकसान भी होता। उन्होंने कहा- #Metoo को लेकर मैं बेहद संवेदनशील हूं। मगर हालात मेरे काबू में नहीं है। लोग मुझे असंवेदनशील और झूठा बता रहे हैं। आपको बता दें #मीटू अभियान के दौरान अजय देवगन ने इसका सपोर्ट किया था और कहा था वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगे जिनपर मीटू का आरोप लगा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.